11 Jun 2026, Thu

इंटरनेट पर वायरल हो रही है दीपिका पादुकोण के बचपन की यह तस्वीर

बॉलिवुड की बेहद खूबसूरत और वर्सेटाइल ऐक्ट्रेसस में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल र अपने बचपन की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने बचपन की दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। दीपिका इसमें मस्टर्ड कलर के कपड़े पहने दिखाई दे रही हैं और उनके बॉय कट बाल हैं। वह फोटो में काफी क्यूट नजर आ रही हैं। उनकी स्माइल आपका दिल जीत लेगी उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन दिया है, ‘हम्प्टी डम्पटी सैट ऑन अ वॉल…और कर्ड राइस खाए हैं।’

दीपिका ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर किया, उनके फैंस ने खूब कॉमेंट्स किए। कुछ लोगों ने उन्हें क्यूट बताया तो कुछ ने कहा कि उन्हें इंतजार है कि कब दीपिका और रणवीर सिंह का ऐसा ही क्यूट बेबी हो।

फिलहाल दीपिका पादुकोण कबीर खान की फिल्म 83 में बिजी हैं। यह फिल्म 1983 के वर्ल्ड कप पर बेस्ड है। फिल्म में रणवीर कपिल देव का रोल प्ले कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी का रोल प्ले करेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म को को-प्रड्यूस भी कर रही हैं।

इसके अलावा वह मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में भी नजर आएंगी। वह ऐसिड सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले करेंगी। फिल्म में विक्रांत मेसी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

छपाक के बाद दीपिका लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमिडी में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ रणबीर कपूर होंगे। हाल ही में दीपिका ने अपना नेक्स्ट प्रॉडक्शन भी अनाउंस कर दिया है, जो कि है द्रौपदी की आंखों से देखा गया महाभारत।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *