3 Nov 2026, Tue

जकांछ (जे) का घोषणा पत्र तैयार, जल्द होगी घोषणा

रायपुर । जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों से सुझाव प्राप्त कर लिए हैं। जल्द ही घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। यह जानकारी डीआर अग्रवाल,अधिवक्ता व प्रभारी केन्द्रीय कार्यालय ने जारी विज्ञप्ति में दी है।
उन्होंने कहा कि विगत 6 माह पूर्व ही पार्टी घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया था। जिसमें डीआर अग्रवाल पूर्व उप महाधिवक्ता व प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ जेसीसी(जे) और डॉ. हरिदास भारद्वाज पूर्व मंत्री, सहजादी कुरैशी, जया कश्यप, लक्ष्मण मंडावी, कुबेर यदु, डॉ विक्रम सिंघल और अन्य सदस्यों को घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। गांव और बूथ स्तर तक समितियों तथा उप समितियों का गठन भी किया गया। जिसमें 90 विधानसभा क्षेत्रों से सुझाव प्राप्त कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पार्टी का घोषणा पत्र लगभग तैयार हो चुका है। चूंकि पार्टी का गठबंधन बसपा सुप्रीमो मायावती से हो चुका है, इसलिए संयुक्त घोषणा पत्र जारी करना प्रस्तावित है। शीघ्र ही संयुक्त बैठक कर घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *