24 Apr 2026, Fri

ढाबे का कचरा बाहर फेंक रहे थे, निगम ने ठोका 5-5 हजार रू. का जुर्माना

 होटल पिकाडली में मिली गंदगी 
रायपुर- टाटीबंध के 2 ढाबे वाले कचरे को निगम की गाडी को देने के बदले बाहर खुले में फेंक रहे थे। निगम की टीम ने आज दोनो ढाबों वालों के खिलाफ 5-5 हजार रू. की जुर्माने की कार्यवाही की गई। वहीं पिकाडली होटल में गंदगी पाये जाने पर 5 हजार रू. का जुर्माना वसूला गया।
निगम के जोन क्रमांक 8 के लोककर्म विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज टाटीबंध क्षेत्र के होटल, ढाबों की जांच की गई। जोन के उपअभियंता श्री अभिषेक गुप्ता ने बताया कि एमपी ढाबा तथा खाना कोठी ढाबा द्वारा निगम की गाडी को कचरा नहीं देने की षिकायत मिल रही थी। जिस पर आज दोनो ढाबों में जाकर जांच की गई। ढाबों के संचालकों द्वारा कचरे को पास में ही स्थित खुले जगह पर फेेकवाया जा रहा था। खुले प्लाट में ढाबे से निकली बासी भोजन, पन्नी, कागज आदि सामान भारी मात्रा में पड़े पाये गये। जिस पर ढाबा संचालकों के खिलाफ 5-5 हजार रू. की जुर्माने की कार्यवाही की गई। इधर मोहबाबाजार स्थित पिकाडली होटल की जांच में वहां गंदगी पायी गयी। डस्टबीन बंद ढक्कन वाला रखने के बदले खुले ढक्कन वाला डस्टबीन रखा गया था। जिस पर होटल के खिलाफ 5 हजार रू. का जुर्माना लगाया गया। टाटीबंध चैक से लेकर एम्स के सामने 16 टायर, ठेले तथा फल ठेले वालो पर भी डस्टबीन नहीं रखने पर 5-5 सौ रू. का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *