
आगामी न्यू जीलैंड दौरे के लिए साव को भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यू जीलैंड के लिए रवाना होगी लेकिन अब पृथ्वी का टीम के साथ जाना संदिग्ध लग रहा है।
पढ़ें,
मुंबई टीम के मीडिया मैनेजर अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘उन्हें (पृथ्वी) एनसीए में बुलाया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ को बीसीसीआई से ईमेल मिला। वह बेंगलुरू रवाना हो गए हैं। वह अपना हाथ तक नहीं उठा पा रहे हैं। उनके कंधे में दर्द है।’
उन्होंने कहा, ‘वह बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं थे। उनकी चोट कितनी गंभीर है यह एनसीए में ही पता चल पाएगा।’ साव का शुक्रवार को मुंबई के फिजियो की मौजूदगी में एमआरआई स्कैन करवाया गया था। साव की अनुपस्थिति में मुंबई की तरफ से टेस्ट विशेषज्ञ अंजिक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत की।
Source: Sports
