
पहले 25 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी
यह हमला पश्चिमी तिलाबेरी के चिनेगोदार क्षेत्र में हुआ जो बुर्किना फासो की सीमा से भी लगा है। घटना के बाद देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। अफ्रीकी देश नाइजर में एक सैन्य शिविर पर गुरुवार को हथियारों से लैस हमलावरों ने हमला कर दिया था तब 25 सैनिकों के मारे जाने की बात कही गई थी।
पढ़ें : बुर्किना फासो से लगी सीमा पर हमला
हमालवर वाहनों और मोटरसाइकिलों पर आए थे। यह हमला पश्चिमी तिलाबेरी के चिनेगोदार क्षेत्र में हुआ जो बुर्किना फासो की सीमा से भी लगा है। सैन्य शिविर पर गुरुवार को हथियारों से लैस हमलावरों ने हमला किया। इस हमले में 63 आतंकवादियों के भी मारे जाने की सूचना है। नाइजर का यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।
Source: International
