15 May 2026, Fri

देवेन्द्र पनिका बने प्रान्त सह मंत्री हिमांशु तिवारी को मिली जिला संयोजक की जिम्मेदारी


बिरसिंहपुर पाली-(तपस गुप्ता)अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 52 वे प्रान्त अधिवेशन सागर में 17 से 19 जनवरी 2020 तक चल रहे प्रान्त अधिवेशन में महाकौशल प्रान्त के 22 जिलो से लगभग एक हजार छात्र प्रतिनिधियो ने भाग लिया है अधिवेशन के तीन दिनों में अलग अलग सत्र चले जिसमे मप्र के वर्तमान परिदृश्य ,वर्तमान भारत मे महिलाओ की सुरक्षा व्यवस्था, शिक्षा से सम्मान भारत बने महान, ऐसे कई विषयों पर उद्बोधन किया गया है। अधिवेशन में पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदरणीय सुनील आंबेकर जी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री आदरणीय प्रफुल्ला आकांत जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. सुबैया जी एवं प्रान्त संगठन मंत्री निधीश नरेंद्रन जी भाईसाब सभी इष्ट ज्येष्ठ पदाधिकारीयों का मार्गदर्शन अधिवेशन में आये कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।
इस अधिवेशन पर महाकौशल की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जाता है जिसमे उमरिया जिले से प्रान्त सह मंत्री के दायित्व देवेंद्र पनिका, उमरिया जिला संयोजक हिमाशु तिवारी, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य दीपू दुबे, वर्षा रजक, आकाश तिवारी को बनाया गया है। जिसके बाद अधिवेशन से वापिसी के दौरान कटनी, चंदिया, उमरिया, एवं पाली नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा माला पहना कर ढोल बाजे के साथ सभी का भव्य स्वागत किया गया।
पाली पहुंच पूरी कार्यकारिणी सभी कार्यकर्ताओं के साथ मां बिरासिनी देवी के दर्शन को उनके मंदिर पहुंची।
वहां पर भी भव्य स्वागत किया गया।।
इस अधिवेशन में उमरिया जिले से 40 कार्यकर्ता अधिवेशन में शामिल होने को गए हुए थे।
सभी मे बड़ा ही हर्ष और खुशी का भाव रहा है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *