14 May 2026, Thu

कांग्रेस ने अब दिल्ली चुनाव में सिद्धू को उतारा

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू का भी नाम है। पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मतभेद के बाद किनारे लगाए सिद्धू को दिल्ली के चुनाव में पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का भी नाम शामिल है।

सिद्धू के साथ शत्रुघ्न सिन्हा और सिंधिया भी
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया और राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा, उदित राज और कीर्ति आजाद का नाम भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट मे हैं। पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ शर्मिष्ठा मुखर्जी और रागिनी नायक जैसे चेहरों को भी जगह दी गई है।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी स्टार प्रचारक

लोकप्रिय चेहरों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में हैं। कपिल सिब्बल, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा, उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हैं। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे।

Source: National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *