2 Nov 2026, Mon

नक्सली हमले की सीएम ने की निंदा, युद्ध स्तर पर नक्सल ऑपरेशन चलाने के निर्देश

रायपुर ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राज्य के दन्तेवाड़ा जिले के बचेली सेआकाशनगर के रास्ते में नक्सलियों द्वारा एक मिनी बस पर आईईडी विस्फोट से हमला किए जाने की तीव्र निन्दा की है । उन्होंने घटना में सुरक्षा बलों के एक जवान सहित बस के ड्राइवर ,कंडक्टर और एक अन्य नागरिक की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है । मुख्यमंत्री ने इस हिंसक वारदात को नक्सलियों की कायरतापूर्ण हरकत बताया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को युद्ध स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *