8 May 2026, Fri

रेकॉर्ड 11 महीने स्पेस स्टेशन में रह लौटीं क्रिस्टीना

अलमाती (कजाकिस्तान)
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की साइंटिस्ट अंतरराष्ट्रीय () पर लगभग 11 महीने बिताने के बाद गुरुवार को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं। अंतरिक्ष में उनका यह मिशन किसी महिला का अब तक का सबसे लंबा मिशन है। कोच अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 9.12 बजे पृथ्वी पर लौटीं।

उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन बिताए। उनके साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लुका परमितानो और रूसी अंतरिक्षक एजेंसी के अलेक्जेंडर स्कोवोर्तसोव भी थे। अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस द्वारा लैंडिंग स्थल के बनाए गए विडियो में कुक मॉड्यूल से निकलते समय मुस्कुराते दिख रही हैं।

कुक पिछले साल 14 मार्च को पृथ्वी से रवाना हुई थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी बहुत अभिभूत और खुश हूं।’ मिशिगन में जन्मी और पेशे से इंजिनियर कुक 41 वर्ष की हैं। कुक ने पिछले वर्ष 28 दिसंबर को किसी महिला द्वारा एक ही अंतरिक्ष उड़ान में 289 दिन रहने के पहले के रेकॉर्ड को तोड़ दिया था। वह रेकॉर्ड नासा के पेगी व्हिट्सन ने 2016-17 में बनाया था।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *