3 Nov 2026, Tue

कल होगा भाजपा के रास्ट्रीय अध्यक्ष का रायपुर शहर में रोड शो

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का कल 17 नवंबर को राजधानी में रोड शो रखा गया है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि श्री शाह कल शनिवार को शाम चार बजे एकात्म परिसर (रजबंधा मैदान) से रोड शो शुरू करेंगे और नवभारत प्रेस के सामने से होकर मौदहापारा, फाफाडीह चैक, पीली बिल्डिंग, ओम काॅम्प्लैक्स, पैराडाइज होटल, श्रीनगर, हनुमान मंदिर, गुढ़ियारी पड़ाव, शुक्रवारी बाजार, रामनगर मोड़, तेलघानी नाका, राठौर चैक, रामसागर पारा, जवाहर नगर, ललिता चैक यशवंत गौर चैक, सत्तीबाजार, सदर बाजार, मालवीय रोड होकर जयस्तंभ चैक पर शाम सात बजे पहुंचेंगे। इस रोड शो में रायपुर विधानसभा के प्रत्याशी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *