27 Apr 2026, Mon

भारत vs न्यूजीलैंड: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी

वेलिंगटन
शुक्रवार को पहले टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से है। माना जा रहा है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में यह भारतीय टीम के लिए सबसे कठिन चुनौती है। बेसिन रिजर्व की तेज पिच पर भारतीय टीम ने टॉस गंवा दिया है और न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया है। भारत ने लंच तक कुल 3 विकेट गंवा दिए हैं। न्यूजीलैंड ने अभी तक भारत को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया है। शुरुआत से ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। साउदी ने बेहतरीन तरीके शॉ को आउट किया। वहीं पुजारा और मयंक अग्रवाल ने टिककर बल्लेबाजी की कोशिश की, लेकिन पुजारा अपना विकेट गंवा बैठे। एक समय भारत का स्कोर 40 रन पर 3 विकेट था लेकिन रहाणे और मयंक अग्रवाल ने कुछ हद तक भारत को गेम में वापस लाया।

29.5 ओवर: जेमिसन ने बॉल लेग साइड पर डाली और रहाणे ने भारत के लिए बटोरे 4 रन। भारत 83/3

लंच समाप्त, एक बार फिर पहले दिन का खेल शुरू

मैच लंच– भारत का स्कोर 79 रन 3 विकेट के नुकसान पर

25.3 ओवर: एक बार फिर मयंक ने बोल्ट की बोल पर चौका जड़ा। मयंक का यह चौथा चौका है।

25.1 ओवर: रहाणे ने बोल्ट की बोल पर दूसरी बार लगाया चौका।

24.3 ओवर: मयंक ने साउदी की एक वाइड बॉल पर चौका लगाया। भारत का स्कोर 68 रन 3 विकेट के नुकसान पर।

23.5 ओवर: मयंक ने बोल्ट की बॉल पर जड़ी अपनी दूसरी बाउंड्री।

21.6 ओवर: मयंक ने जेमिसन की गेंद पर अपनी पहली बाउंड्री जड़ी। भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 55 रन

20.5 ओवर: रहाणे ने सिंगल लेकर भारतीय पारी को 50 रन पर पहुंचाया। अब तक भारत के 3 विकेट गिर चुके हैं।

19.2 ओवर: अजिंक्य रहाणे ने जेमिसन की पहली बॉल पर जड़ा चौका।

17.5 ओवर के बाद भारत को लगा तगड़ा झटका। जेमिसन ने विराट कोहली को किया आउट। जेमिसन की गेंद पर कोहली रॉस टेलर को कैच पकड़ा बैठे और सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे। भारत 3 विकेट के नुकसान पर 40 रन।

भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान में।

15 ओवर 3 गेंदों के बाद भारत को दूसरा झटका। चेतेश्वर पुजारा 11 रन बनाकर जेमिसल की बॉल पर कीपर बीजे वाटलिंग को कैच थमा बैठे। भारत 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन।

न्यूजीलैंड ने अपने दोनों गेंदजबाजों में बदलाव किए। न्यूजीलैंड ने लगातार दो मेडेन ओवर फेंके गए। भारत 13 ओवर के बाद 1 विकेट नुकसान पर 31 रन।

10 ओवर के बाद भारत ने 15 रन बना लिए हैं। भारत 15/1

टिम साउदी की एक आउटस्विंग करती गेंद पर पृथ्वी शॉ ने फ्लिक करने की कोशिश की। लेकिन गेंद को पूरी तरह से मिस किया जिसके चलते बॉल स्टंप्स में जा लगी।

पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग की। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी के लिए टिम साउदी आए हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *