8 Nov 2026, Sun

जब अन्नदाता ही दानदाता है तो जीत सुनिश्चित है

रायपुर, 30 अप्रैल 2020/वैश्विक महामारी (कोविड-19) के खिलाफ जंग में मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए हर वर्गों द्वारा अपना योगदान दिया जाना यह बताता है, कि हम सब इस बीमारी से लड़ने के लिए कितने सजग है। कबीरधाम जिला के किसान भाईयों ने समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान की अंतर की राशि में से 50 रूपए प्रति क्विंटल मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान किए है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस योगदान के प्रति कबीरधाम के किसान भाईयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा लिखा यह पत्र हम सबको इस कठिन समय में बहुत संबल देता है। उन्होंने कहा कि जब अन्नदाता ही दानदाता है तो जीत सुनिश्चित है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *