29 Apr 2026, Wed

पराक्रमी कभी परास्त नहीं होता : रमन सिंह कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का कार्यकर्ताओं ने दुर्ग-राजनांदगांव में भव्य स्वागत किया। अपने निर्वाचन के बाद पहली बार राजनांदगांव पहुंचे डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पराक्रमी कभी परास्त नहीं होता। पराजय के बाद हमें विशाल विजय के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच हमें मजबूती से रहना होगा। जो विश्वास विकास के माध्यम से हमने जनता के बीच कायम किया है वही हमारी थाती है। आप सभी के स्नेह से अभिभूत सदैव रहूंगा, वो हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि आगे -आगे देखिये होता है क्या। झूठे वादे और सत्य के बीच फर्क स्पष्ट हो जायेगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का दुर्ग व राजनांदगांव में भाजपा ने गर्म जोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता खूबचंद पारख, महापौर मधुसुदन यादव, संतोष अग्रवाल, भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष उषा टावरी, महापौर चंद्रिका चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *