27 Apr 2026, Mon

विनोद वर्मा बने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार

रायपुर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पत्रकारिता से राजनीति में आए विनोद वर्मा एवं रुचिर गर्ग को अहम् जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कांकेर के नेता राजेश तिवारी को भी बड़ा उत्तरदायित्व सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की सचिव रीता शांडिल्य ने आज महत्वपूर्ण नियुक्तियों वाला आदेश जारी किया। विनोद वर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। रुचिर गर्ग मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बनाए गए हैं। राजेश तिवारी को मुख्यमंत्री का संसदीय सलाहकार नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *