8 Nov 2026, Sun

कलेक्टर ने किया नरसरहा वेयर हाउस का निरीक्षण

शहडोल (मो.शब्बीर बयूरो चीफ शहडोल)- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह ने आज भ्रमण के दौरान नरसरहा में स्थित मध्यप्रदेष स्टेट हाउसिंग लायजेस्टिंग सिस्टम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिल आपूर्ति नियंत्रक श्री कमलेष टाण्डेकर, डीएम नान श्री नरेष पवार, डिपो मैनेजर श्री कैलाष कैथवाह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।कलेक्टर ने 9360 वर्गफिट मंे बने वेयर हाउस का निरीक्षण करते हुए निर्देषित किया कि बड़े वाहन के आवागमन हेतु सड़क चैड़ी बनायी जायें। साथ ही ट्रको के खड़े होने के लिए वेयर हाउस के पीछे समतलीकरण कराकर निर्माण कार्य कराने का प्रस्ताव भी बनाकर शासन को प्रेषित किया जायें। कलेक्टर वेयर हाउस के परिसर में समुचित साफ-सफाई कराने के निर्देष भी वहाॅ उपस्थित अधिकारियों को दिए। कलेटर डाॅ0 सिंह ने वेयर हाउस में रखे खाद्यान्न के नमूने लेकर जाॅच कराने के निर्देष देते हुए कहा कि समय-समय पर वेयर हाउस में रखें खाद्यान्नो के नमूनो की जाॅच करायी जायें, जिससे खाद्यान्न की गुणवत्ता परखी जा सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने
कहा कि जिला आपूर्ति नियंत्रक को निर्देषित किया कि इसी प्रकार अन्य वेयर हाउस में रखे खाद्यान्नो की भी जाॅच कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *