8 Nov 2026, Sun

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गंज रोड़ के पाॅजिटिव मरीज से किया सम्पर्क

शहडोल (मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल)- कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज गंज रोड़ में पाॅजिटिव शासकीय कर्मचारी के घर जाकर उनसे संक्रमण होने संबंधी सम्पर्कीय व्यक्ति के बारे में पूछा इनके घर में चार लोग कोरोना संक्रमित पाये गए है। इस दौरान उनसे बरती जा रही सावधानियों, दवाई, भोजन एवं उनके स्वास्थ्य सहित चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की भी जानकारी लीं।
इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 राजेष पाण्डेय, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डाॅ. व्हीएस बारियां, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागुपर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, डाॅ. पुनीत श्रीवास्तव, डाॅ0 अंषुमन सोनारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *