8 Nov 2026, Sun

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने बुढार रोड के पाॅजिटिव मरीज से किया सम्पर्क

शहडोल (मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल)- कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट डाॅ0 सतेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज बुढ़ार रोड़ में निगम आॅटो पार्टस के संचालक के परिवार के एक व्यक्ति के कोरोन पाॅजिटिव आने पर उनके घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में विभिन्न जानकारियां ली तथा संमुचित आहार, संयम एवं अन्य व्यक्तियों से दूरी बनाए रखने की समझाईस दी। बताया गया कि दूध देने वाले के सम्पर्क मे आने पर संक्रमण हुआ है।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 राजेष पाण्डेय, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय डाॅ. व्हीएस बारियां, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागुपर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, डाॅ. पुनीत श्रीवास्तव, डाॅ0 अंषुमन सोनारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *