8 Nov 2026, Sun

एनसीसी कार्यालय में हुआ ग्रुप कमांडर द्वारा सभी ब्रांचों का निरीक्षण..

शहडोल-( उबैद खान की रिपोर्ट) जबलपुर ग्रुप हेड क्वार्टर के अंतर्गत आने वाली एनसीसी यूनिट 7 म.प्र (ई) कंपनी शहडोल में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर आर.के छिकारा(सेना मेडल) द्वारा यूनिट का निरीक्षण किया गया यूनिट के ऑफिसर कमांडिंग कर्नल एन.के यादव इनके द्वारा सारी यूनिट का निरीक्षण करवाया गया, जिसमें सभी यूनिट के सभी ब्रांचों का निरीक्षण सभी पी.आई स्टॉप सिविल स्टाप का परिचय किया गया। ग्रुप कमांडर का यूनिट आगमन सुबह 11 बजे हुआ। स्वागत में कर्नल एनके यादव एवं 7 म.प्र(ई) कंपनी के सूबेदार रविंद्र यादव एवं सभी पी आई स्टॉप शामिल रहे। इस दौरान सभी से परिचय हुआ और कर्नल एनके यादव द्वारा ब्रिगेडियर आरके छिकारा को यूनिट की ब्रीफिंग करवाई गई। यूनिट संबंधित सभी महत्वपूर्ण भावों से अवगत कराया गया। ग्रुप कमांडर द्वारा सारी यूनिट स्टोर ड्रेसिंग ब्रांच ए आर ए एडम ब्रांच अकाउंट ब्रांच आदि का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात आगामी गतिविधियों के लिए दिशा निर्देश दिए गए इसके बाद दोपहर जबलपुर के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एनके यादव के सफल दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *