26 Apr 2026, Sun

किसानो की हर समस्या का समाधान करने का किया प्रयास-कुलस्ते


कांगेस ने विकास के गति को 15 महीने में रोक दिया-ओमप्रकाष धुर्वे

अनूपपुर (मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल) विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जहां चुनाव मैदान में पूरी ताकत के साथ उतर चुके हैं तो वहीं मंत्रियों का भी आगमन शुरू हो चुका है। भाजपा के केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाष धुर्वे, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के अलावा कई मंत्रियों का उपचुनाव को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन सम्पन्न हुआ तथा लगातार सम्मेलनों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में 10 अक्टूबर को आयोजित मंडल सम्मेलन फुनगा में केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाष धुर्वे, पूर्व मंत्री राजेन्द्र षुक्ला, खाद्य मंत्री भाजपा प्रत्याषी बिसाहूलाल सिंह, प्रदेष उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेष गौतम, रामदास पुरी, दिलीप जयसवाल, अनिल गुप्ता, आधाराम वैष्य, हेमंत पाण्डेय, सुदामा सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मुकेष पटेल की उपस्थिति में पेज प्रभारियों का सम्मेलन सम्पन्न हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेष सिंह से प्राप्त जानकारी अनुसार केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा मोदी और षिवराज की सरकार ने देष के आदिवासियों के लिए बडे़ पैमाने पर काम किया है। यदि किसी सरकार ने आदिवासियों का सम्मान किया है तो वह भाजपा की सरकार ने किया है। प्रदेष के किसानो के लिए हमारी सरकार ने काफी काम हुए है। आज जो कांग्रेस किसान हितैषी मोदी सरकार के फैसले का विरोध कर रही है, उसका जबाव अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस को देगी। चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। भाजपा प्रत्याषी बिसाहूलाल सिंह को सर्वाधिक मतों से जीत दिलाना है। हम कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए फिर से आऐगे। 15 वर्षो के दौरान जो योजनाएं षिवराज सरकार ने जनता के लिए चलाई थी उसे 15 महीने में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया। जिससे जनता परेषान थी। षिवराज के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होने फिर से उन योजनाओं को शुरू कर दिया है। 600 करोड की कार्य योजना इस विधानसभा के लिए प्रस्तावित है, जिसका फैसला जनता को करना है। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाष धुर्वे ने कहा कि यह मंडल का कार्यकर्ता तथा पेज प्रभारियों का सम्मेलन है। मेरा सौभाग्य है कि मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को देष में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। बिसाहूलाल सिंह विकास के लिए कमलनाथ की सरकार में निवेदन करते रहे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई, जिससे दुखित होकर उन्होने कांग्रेस छोड़ भाजपा का साथ दिया। कांग्रेस ने विकास की गति को रोक दिया था। जिससे एक बार फिर से भाजपा के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान शुरू किए हैं। दुष्मन और बीमारी को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए इसलिए सभी का लक्ष्य मजबूत होना चाहिए कि इस चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए दिन-रात एक कर दें और घर-घर पहुंचकर भाजपा का विजय दिलाने के लिए काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *