6 Nov 2026, Fri

कलेक्टर के निर्देशन में खुले में मांस, मछली विक्रय न करने हेतु दी गई समझाईश

शहडोल (मो.शब्बीर बयूरो चीफ शहडोल)- कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेट डाॅ. सतेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ राजेश पांडे के निर्देशन में त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए नगर पालिका प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में खुले में विक्रय किए जा रहे, मांस एवं मछली विक्रेताओं पर दुर्गा मंदिर रोड, ईदगाह, रोड पुराना मीट मार्केट, चिकवा मोहल्ला, न्यू बस स्टैंड रोड स्थित मांस एवं मछली विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई, ऐसे मांस मछली विक्रेताओं की दुकानें बंद करवाई गई जो खुले में मांस मछली का विक्रय करते पाए गए सभी मांस मछली विक्रेताओं को अस्थाई रूप से बनाए गए मीट मार्केट नरसरहा डिपो के पास विक्रय करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त कार्यवाही में नगर पालिका अधिकारी श्री अमित तिवारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री बृजेश कुमार विश्वकर्मा स्वच्छता निरीक्षक श्री मोतीलाल सिंह सुरेश सोनवानी रोशन यादव एवं नगरपालिका पालिका का अमला शामिल रहे। सभी मांस मछली विक्रेताओं को खुले में मांस मछली का विक्रय ना करने की हिदायत दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *