4 Nov 2026, Wed

मध्यप्रदेश इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव-2020 का आयोजन आज

File Photo

भोपाल : मध्यप्रदेश इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉन्क्लेव-2020 का आयोजन 14 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे से मिन्टो हॉल, भोपाल में किया जायेगा। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर केन्द्रित इस कॉन्क्लेव को लोक निर्माण और कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गोपाल भार्गव संबोधित करेंगे। कॉन्क्लेव में सीआईआई के चैयरमेन श्री अनुराग श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव श्री आई.सी.पी. केशरी, एक्जीक्यूटिव वाईस प्रेसीडेंट एंड हेड वॉटर इन्फ्रास्ट्रक्चर बिजनेस श्री के. अशोक कुमार और प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नीरज मंडलोई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपने विचार रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *