4 Nov 2026, Wed

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान से मिले मछुआरा समाज के प्रतिनिधि

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर मछुआरा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान से मछुआरा समाज बुधनी के प्रतिनिधियों ने भेंटकर एक सुझाव पत्र दिया जिसमें सामुदायिक भवन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि शीघ्र ही भवन स्वीकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट करने वालों में श्री राम किशन ,श्री मिश्रीलाल श्री मन्नूलाल, श्री राम गोपाल, श्री नवल ,श्री मोहन केवट, श्री जीवन लाल श्री भैयालाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *