4 Nov 2026, Wed

मध्यप्रदेश : राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से मुख्यमंत्री चौहान ने सौजन्य भेंट की

भोपाल : राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल से आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्यपाल श्रीमती पटेल से मध्यप्रदेश धार्मिक स्वातंत्र्य अध्यादेश-2020, नागरिकों को नियत समय-सीमा में लोक सेवा प्रदाय करने संबंधी अध्यादेश, मिलावट करने पर आजीवन कारावास संबंधी अध्यादेश आदि के संबंध में चर्चा की। साथ ही सरकार की विभिन्न गतिविधियों से राज्यपाल श्रीमती पटेल को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *