4 Nov 2026, Wed

मरार पटेल समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान, युवक-युवती परिचय माला विमोचन एवं परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को

रायपुर/“माता सावित्री बाई फुले” प्रथम महिला शिक्षिका के जन्म दिवस के अवसर पर 03 जनवरी 2021 को पटेल विद्या मंदिर, महामाई परा रायपुर में छ.ग.मरार पटेल समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में शिक्षा सत्र 2019-20 में कक्षा 10वी और 12वी में 75% से ऊपर प्राप्तांक समाज के मेघावी बच्चों और समाज में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले स्वजनों को “माता सावित्री बाई फुले सम्मान” तथा “महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा | इस अवसर पर विवाह योग्य युवक-युवती परिचय माला पुस्तिका का विमोचन और परिचय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है |इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जागेश्वर कौशल डिप्टी कलेक्टर रायपुर, अध्यक्षता श्री राजेंद्र नायक पटेल अध्यक्ष छ.ग.मरार पटेल समाज और विशिष्ट अतिथि श्री सुनील पटेल कार्यकारी अध्यक्ष छ.ग.मरार पटेल समाज, श्री हरीश पाटिल डी.एस.पी. रायपुर, श्री राजू पटेल नायब तहसीलदार राजनांदगांव एवं श्रीमती किरण बाला पटेल अध्यक्ष प्रणाम किरण एजुकेशन सोसायटी भिलाई की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा | उपरोक्त जानकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष लिलार सिंह पटेल ने दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *