4 Nov 2026, Wed

मध्यप्रदेश : नव पदस्थ चीफ जस्टिस के सम्मान में मुख्यमंत्री निवास पर दोपहर भोज

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मोहम्मद रफीक के सम्मान में दोपहर भोज का आयोजन किया।

राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के अलावा राज्य मंत्रिपरिषद के अनेक सदस्य, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गण, महाधिवक्ता श्री पुरूषेन्द्र कौरव और वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *