4 Nov 2026, Wed

कलेक्टर कार्यालय में शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर दी गयी श्रद्धांजलि

बलौदाबाजार – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि को आज शहीद दिवस के रूप मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सँयुक्त जिला कार्यालय सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में शहीद दिवस मनाया गया। आज सुबह 11 बजे ही सँयुक्त जिला कार्यालय परिसर में समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिए। इसके पहले सँयुक्त कलेक्टर सुश्री लवीना पांडेय एवं टेकचंद अग्रवाल ने परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस मौके
डिप्टी कलेक्टर आर के ध्रुव,सहायक संचालक जनसपंर्क एम डी पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी एल आर कच्छप,रजिस्ट्रार आशु अग्रवाल, सहायक खाद्य अधिकारी चित्रसेन ध्रुव,महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग एस बघेल,स्टेनो आर के वर्मा, नाजिर अजय त्रिवेदी समेत समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी गण बड़ी सँख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *