4 Nov 2026, Wed

इनोवा गाड़ी से 27 पैकेट गांजा जब्त, मनेन्द्रगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कोरिया! जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह के द्वारा अवैध नशीली दवाई ,गांजा, पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसको लेकर मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह की नेतृत्व वाली टीम द्वारा अवैध कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने हेतु स्टाफ को टीम बना कर लगाया गया है तथा सूचना तंत्र को प्रभावी किया गया है वही लगातार अवैध नशीली वस्तु शराब ,गांजा के विरुद्ध कार्रवाही की जा रही है

थाना मनेंद्रगढ़ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनोवा वाहन में गांजा की बड़ी खेप 27 पैकेट गांजा छुपा के रखा गया जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 60 हजार बताया गया था सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मनेंद्रगढ़ विकासखंड के मटुकपुर व बिचली घाट के बीच एक वाहन में अवैध रूप से गाजा का परिवहन किया जा रहा है।इस सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई भगत, राकेश वर्मा, इस्तियाक खान, जितेंद्र ठाकुर, विद्यानंद , राजेश रगड़ा ने वाहनों की तलाश शुरू की ।इस बीच घाट में एक वाहन को पुलिस ने बरामद किया ।वाहन में 27 पैकेट गाजा को छुपा के रखा गया था पुलिस ने लगभग 2 लाख 6 हजार के गांजा के साथ इनोवा 15 लाख रुपए का वाहन भी जप्त किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस जब तक वहां तक पहुंच पाती तब तक अवैध मादक पदार्थ के कारोबारी निकल कर फरार होने में सफल रहे जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *