3 Nov 2026, Tue

समूह की महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल

रायपुर, 26 मार्च 2021/ राज्य की महिलाएं अपने लगन, परिश्रम और नवाचार से सफलता के नित नए आयाम गढ़ रही है। राज्य के सुदूर वनांचल के जिले नारायणपुर की राधाकृष्ण महिला समूह ने होली पर्व को देखते हुए हर्बल गुलाल तैयार कर विक्रय हेतु मार्केट में लांच किया। राधाकृष्ण महिला समूह के हर्बल गुलाल को न सिर्फ प्रशासन एवं स्थानीय लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। बल्कि प्रशासन ने तो इसकी मार्केटिंग के लिए कलेक्टर श्री धर्मेश साहू ने कलेक्टोरेट परिसर में भी विधिवत स्टॉल भे दे दिया है। राधाकृष्ण महिला समूह द्वारा यह हर्बल गुलाल पलाक भाजी, लाल भाजी, चुकुन्दर, हल्दी, गेंदे और और पलास के फूल के अर्क से तैयार किया गया है। बाजार में बिकने वाले केमिकल गुलाल से त्वचा और शरीर को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए महिला स्व-सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए प्राकृतिक गुलाल को लोग पसंद कर रहे है। गौरतलब है कि राधाकृष्ण महिला समूह को हर्बल गुलाल बनाने के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया और गुलाल तैयार करते समय किस चीज की कितनी मात्रा का उपयोग करना है। यह भी सीखाया गया है। राधाकृष्ण महिला समूह द्वारा अब तक एक क्विंटल हर्बल गुलाल तैयार किया गया है। जिसे 200 रूपए प्रतिकिलों की दर से विक्रय किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *