3 Nov 2026, Tue

मध्यप्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी पत्रकारों को माना जाय फ्रंट लाइन वर्कर – दामु आम्बेडारे

रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से किया आग्रह

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामु आम्बेडारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आग्रह किया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तरह वह भी छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को कोरोना से जंग में फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करें। श्रीं आम्बेडारे ने कहा है कि राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ राज्य के हर हिस्से में मीडिया के साथी कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी जान की बाजी लगाकर अपने कर्तव्य निर्वहन में डटे हुए हैं और संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बहुत से पत्रकार साथियों की मृत्यु हो गई तथा कई जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जिनकी रक्षा प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। श्री आम्बेडारे ने कहा कि पूर्व में भी इस आशय का अनुरोध पत्र लिखकर पत्रकार हित में तत्काल संवेवनशीलता के साथ राहत देने निवेदन किया जा चुका है। पत्रकार साथियों को फ्रंट लाइन वर्कर घोषित कर मुख्यमंत्री सदाशयता का एक और उदाहरण प्रस्तुत करेंगे, ऐसा विश्वास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *