2 Nov 2026, Mon

अति.पु.अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल व उप पु.अधीक्षक कर्ण उइके को दी गई विदाई

कोरिया! रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कांफ्रेंस हॉल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल उप पुलिस अधीक्षक कर्ण उईके का स्थानांतरण कोरिया जिले से अन्यत्र स्थान पर होने के फलस्वरूप आज उन्हें कोरिया पुलिस के द्वारा विदाई दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी पी सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या) कविता ठाकुर, एसडीओपी मनेन्द्रगढ़ श्री राकेश कुर्रे, थाना प्रभारी बैकुंठपुर श्री कमलाकांत शुक्ला ने दोनों अधिकारियों के सभी कार्यो पर प्रकाश डाला। श्री धीरेन्द्र पटेल एवं श्री कर्ण उइके के द्वारा कोरिया जिले में किये गए कार्यो, चुनौती एवं अपने अनुभव को साझा करते हुए पुलिस टीम को निरन्तर सहयोग देकर एक पारिवारिक माहौल तैयार करने पर धन्यवाद और बधाइयाँ दी। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह ने दोनों को स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी साथ ही निरंतर जीवन मे आगे बढ़ते रहे कहा गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन रक्षित निरीक्षक श्री हेमन्त टोप्पो ने किया। उपरोक्त कार्यक्रम में अधिकांश थानों के थाना प्रभारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र, थाना कोतवाली के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर सैनिक महेश मिश्रा के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *