4 Nov 2026, Wed

खड़गवां विकासखंड के वन परिक्षेत्र मंडल कार्यालय में बिजली का दुरुपयोग किया जा रहा है..

जिला कोरिया – खड़गवां वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्राधिकारी कार्यालय में बीते दिन विद्युत उर्जा का अच्छा खासा दुरुपयोग देखा गया, जब वन विभाग कार्यालय के एक मात्र कर्मचारी के मौजूदगी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के गैरमौजूदगी में कई कमरों में पंखे की हवा का आनंद लेने के लिए कोई उपस्थित नहीं था, फ़िर भी पंखा अपने तीव्र गति से चल रहा था, और बिजली की अच्छी खासी बर्बादी भी होते नज़र आ रही थी, यहां तक कि कुछ कमरों के बल्ब भी ऑन थे और पंखे भी।।

जब कार्यालय के दुसरे कक्षों में भी इस गैरज़िम्मेदाराना कृत्य का नज़रा देखा गया, वहां भी कोई मौजूद नहीं था, फिर इन पंखों से मिल रहे सुखद हवा का आनंद किसके लिए था?

अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यहां यह उठता है कि सरकार के बिजली बचाओ कि हिदायतें क्या सिर्फ़ आम जनमानस के उपर ही लागू होते हैं, या फिर क्या बिजली बिल आधा एवं माफ़ करने के असल मायने इस तरह किसी सरकारी कार्यालयों में उनका दुरुपयोग करने के लिए लागू किया जाता है?

इन सब नज़ारों को एवं मनमौजी ढंग से बिजली के दुरुपयोग को अपने ही कार्यालय में होते देख कर खड़गवां क्षेत्र के वन परिक्षेत्राधिकारी को इन बातों पर गहराई से विचार करने आवश्यकता ज़रूर होनी चाहिए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *