24 Apr 2026, Fri

नगर निगम जोन 5 के सहायक अभियन्ता आर. एन. पटेल सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किये गये

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के जोन सहायक अभियन्ता श्री आर. एन. पटेल नगर निगम की सेवा से सेवानिवृत्त हो गये। नगर निगम की सेवा से निवृत्त होने पर नगर निगम जोन 5 के जोन कार्यालय में सहायक अभियंता श्री आर. एन. पटेल का नगर निगम रायपुर को दी गयी सेवाओं पर जोन कमिश्नर श्री चन्दन शर्मा सहित जोन के समस्त निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रीफल, शाल एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मान किया। जोन कमिश्नर श्री शर्मा ने सहायक अभियन्ता श्री पटेल के कार्यों को सराहा एवं उनकी सेवानिवृत्ति पर उनके दीर्घायु स्वस्थ सुखी जीवन हेतु उन्हें बुके देकर सभी जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से हार्दिक शुभकामनायें दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *