4 Nov 2026, Wed

बलरामपुर जिले के स्काउट-गाइड के छात्र हुए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

बलरामपुर : भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य आयुक्त एवं संसदीय सचिव विनोद सेवालाल चंद्राकर के नेतृत्व में राज्य पुरस्कार अलंकरण समारोह का आयोजन राज्यपाल दरबार हॉल रायपुर में किया गया। जिसमें बलरामपुर जिले के स्काउट देव नारायण नेटी, राजकमल गुप्ता ,रजनीश कुमार सिंह, सूर्यदेव कुशवाहा को महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके द्वारा राज्यपाल प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बलरामपुर जिले के शिक्षा अधिकारी श्री बी.एक्का एवं स्काउट-गाइड के समस्त पदाधिकारियों के निरंतर प्रयास से बलरामपुर जिले के बच्चों को पहली बार राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने राज्यपाल से सम्मानित सभी स्काउट गाइड के छात्रों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल की कामना की। स्काउट-गाइड जिला संगठन आयुक्त जयपाल विश्वकर्मा ने बताया कि स्काउट-गाइड को उत्कृष्ट कार्याें के लिए हमेशा शासन-प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है और इस वर्ष की भांति आने वाले वर्षों में भी स्काउट-गाइड के छात्रों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित कराने का प्रयास किया जायेगा। बलरामपुर जिले के अधिक से अधिक बच्चे राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित हो, इसी आशा के साथ स्काउट-गाइड को विस्तार दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *