3 Nov 2026, Tue

कबीरधाम, नारायणपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं

प्रदेश के 15 जिलों में 29 सितम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं

रायपुर. 30 सितम्बर 2021. राज्य के तीन जिलों कबीरधाम, नारायणपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वर्तमान में कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। प्रदेश के 15 जिलों में 29 सितम्बर को कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। इस दिन प्रदेश भर में हुए 22 हजार 751 सैंपलों की जांच में 30 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं। प्रदेश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 285 है। राज्य में औसत पॉजिटिविटी दर 0.13 प्रतिशत है।

बीते 29 सितम्बर को राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कांकेर, नारायणपुर और बीजापुर जिले में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *