2 Nov 2026, Mon

छत्तीसगढ़ में 90 लाख से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगे

File Photo

निर्धारित लक्ष्य के 88 प्रतिशत को पहला टीका, 46 प्रतिशत को दोनों टीके लगे

रायपुर. 26 नवम्बर 2021. छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए 90 लाख से अधिक लोगों ने इसके दोनों टीके लगवा लिए हैं। प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या 90 लाख 70 हजार 778 पहुंच गई है। राज्य में पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर अब तक (25 नवम्बर तक) कुल दो करोड़ 63 लाख 35 हजार 737 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 72 लाख 64 हजार 959 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 88 प्रतिशत है। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 46 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *