2 Nov 2026, Mon

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक

रायपुर 30 नवंबर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अभी अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे है। राज्य में एक दिसंबर से शुरू हो रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री श्री रविंद्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ,खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री राम गोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव खाद्य श्री टोपेश्वर वर्मा, सहकारिता विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, मार्कफेड की एम डी श्रीमती किरण कौशल सहित राइस मिलर एशोसिएशन के के अध्यक्ष श्री कैलाश रुंगटा, महासचिव श्री प्रमोद अग्रवाल, सलाहकार सचिव श्री मोहनलाल अग्रवाल एवं सदस्य उपस्थित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *