2 Nov 2026, Mon

धर्मस्व मंत्री ने किया राजिम पुन्नी मेला समापन समारोह तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री बघेल होंगे मुख्य अतिथि

राजिम : प्रदेश के गृह मंत्री एवं धार्मिक न्यास व धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज शाम राजिम माघी पुन्नी मेला समापन समारोह संबंधी तैयारियों का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने मुख्य मंच, महानदी आरती, बैठक व्यवस्था, लक्ष्मण झूला और अन्य तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान कलेक्टर नम्रता गांधी भी मौजूद थी । उन्होंने कुलेश्वर मंदिर का दर्शन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना भी की।मंत्री साहू ने कहा कि लक्ष्मण झूला का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।

इस दौरान वे कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान का अवलोकन तथा चैतन्य देवियों की झांकी का दर्शन भी किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव ,अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया, एसडीएम अविनाश भोई, डिप्टी कलेक्टर अनुपम आशीष टोप्पो, जल संसाधन, नगर पालिका, लोक निर्माण, पीएचई विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *