रायपुर ,कांग्रेेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पांडेय द्वारा कांग्रेस को मिले बहुमत को पशुबल बहुमत बताये जाने की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है यह जनादेश का अपमान है। त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता का यह बयान राज्य के मतदाताओं का अपमान है। क्या प्रदेश की जनता जिसने तीन चौथाई बहुमत से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई है वह पशु है? भाजपा और प्रेमप्रकाश अपने इस निम्न स्तरीय और आपत्तिजनक बयान के लिये और जनादेश के अपमान के लिये प्रदेश की जनता से माफी मांगे। 3 महिने में ही कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के निर्णयों और जन स्वीकार्यता से भाजपा की तिलमिलाहट साफ झलक रही है। वायदा करके भी भाजपा धान का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा पायी। कांग्रेस ने मोदी सरकार के असहयोग के बावजूद पूरे देश में सबसे ज्यादा कीमत 2500 रू. प्रतिक्विंटल में किसानों का धान खरीदा भाजपा शासन में कर्ज के बोझ से आत्महत्या करने को मजबूर 20 लाख किसानों को 12000 करोड़ का कर्जामाफ कर दिया गया। सिंचाई कर माफ कर दिया गया। टाटा संयंत्र के किसानों की जमीने वापस कर पूरे देश के सामने एक उदाहरण छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने बनाया ।
आज की ताजा खबरें | ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी | लेटेस्ट हिंदी समाचार लाइव
