2 Nov 2026, Mon

अवेंजर्स एंडगेम की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी

फिल्म ‘अवेंजर्स: एंडगेम’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई जारी है। दूसरे दिन भी इस फिल्म ने भारत में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई के आंकड़े को बरकरार रखा। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा रविवार को और बढ़ सकता है।

बॉक्सऑफिसइंडिया. कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, मार्वल की इस सुपरहीरो फिल्म ने भारत में रिलीज के दूसरे दिन करीब 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन से यह अमाउंट करीब दो करोड़ कम है। हालांकि इस अंतर का कोई खास असर शायद ही पड़े क्योंकि वीकेंड के दूसरे दिन फिल्म पहले और दूसरे दिन की कमाई में आए अंतर को कवर कर सकती है।

26 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस मूवी ने पहले दिन 53 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी, जो भारत में रिलीज होने वाली किसी भी हॉलिवुड फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन में सबसे ज्यादा है। दो दिन के कलेक्शन को जोड़ा जाए तो टोटल अमाउंट 104 करोड़ रुपए होता है जो काफी शानदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *