3 Nov 2026, Tue

महेंद्र कर्मा के जीवन पर आधारित किताब “बस्तर टाइगर”का विमोचन 5 अगस्त को।

रायपुर,कांग्रेस के कद्दावर ट्राईबल लीडर शहीद महेंद्र कर्मा के जीवन पर आधारित पहली किताब “बस्तर टाइगर” का विमोचन दिनांक 5 अगस्त को किया जाएगा।
“बस्तर टाइगर” के लेखक द्वय श्रीमती प्रीति उपाध्याय एवं कुणाल शुक्ला ने बताया कि 5 अगस्त को शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती है इसलिए उनके जीवन पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन उस दिन किया जाना तय किया गया है।
महेंद्र कर्मा 25 मई 2013 को बस्तर की झीरम घाटी में हुए एक नक्सली हमले में शहीद हो गए थे।
लेखक प्रीति उपाध्याय एवं कुणाल शुक्ला ने बतलाया कि इस किताब के माध्यम से महेंद्र कर्मा की जीवन की कई अनसुनी बातें पाठकों को जानने मिलेंगी,इस पुस्तक में पाठकों को सलवा जुडूम पर महेंद्र कर्मा का पक्ष जानने मिलेगा।इस किताब में बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा के जीवन को जन्म से लेकर उनकी मृत्यु तक 5 महत्वपूर्ण पड़ाव में कुल 25 अध्यायों में सहेज कर लिखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *