4 Nov 2026, Wed

कश्मीरी मेहमान को मिला मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ

निःशुल्क इलाज की सुविधा मिलने पर जताई खुशी

04 नवंबर 2022/ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने आए कश्मीर के मेहमानों को भी छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ हुआ। कश्मीरी मेहमानों को न केवल इस योजना का लाभ मिला बल्कि निःशुल्क में बेहतर इलाज की सुविधा मिलने से उन्होंने बेहद खुशी जाहिर की।

कश्मीर से महोत्सव में शामिल होने आए नर्तक दल के सदस्य यासिर को दांत में दर्द था, इस वजह से उन्हें काफी दिक्कतें हो रही थीं, उन्होंने मेले में आई एमएमयू में अपना स्वास्थ्य जांच कराया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ने उनका निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाई दी। यासिर ने बताया कि इलाज के लिए उन्हें पैसे भी नहीं देने पड़े। उन्होंने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार का धन्यवाद दिया और छत्तीसगढ़ के लोगों की तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *