2 Nov 2026, Mon

समीक्षा बैठक : बागबाहरा

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल महासमुन्द जिले के खल्लारी विधानसभा के बागबाहरा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे हैं :-

उन्होंने नरवा, गौठान, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क आदि सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने की बात कही।

उन्होंने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन मजदूर न्याय योजना पर चर्चा की और कहा कि जो परिवार छूट गए हैं उनका सर्वे कराएं।

मुख्यमंत्री ने नरवा कार्यक्रम को गति देने एवं इस योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों को होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *