4 Nov 2026, Wed

छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

नवा रायपुर में निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई फिल्म की शूटिंग आज शुरू हुई, 20 दिन तक चलेगी शूटिंग

रायपुर. 23 अगस्त 2023. छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति लागू होने के बाद यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। नवा रायपुर में आज से एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। हिन्दी फिल्म ‘शादी में ज़रूर आना’ फेम निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई हिन्दी फ़िल्म का आज मुहुर्त शॉट सम्पन्न हुआ।

रायपुर और नवा रायपुर में अगले 20 दिनों तक इसकी शूटिंग चलेगी। फ़िल्म में अक्षय ओबेरॉय, अशनूर कौर और आदिल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज नवा रायपुर में फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौक़े पर छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार श्री गौरव द्विवेदी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *