3 May 2026, Sun

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मछुआ कांग्रेस की हो सहभगिता : गिरीश देवांगन

रायपुर- छत्तीसगढ़ मछुआ कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष बैठक रविवार को राजीव भवन में आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, विशेष अतिथि संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, मछुआ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एम.आर. निषाद सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक के पूर्व मछुआ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने स्व.संजय गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

बैठक में मछुवारा समुदाय की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने और आगामी नगरीय निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मछुआ कांग्रेस से ज्यादा से ज्यादा लोगों को टिकट देने की बात बैठक में रखी गयी। साथ ही मछुआ कांग्रेस में निष्किय पदाधिकारियों को हटाकर नयी नियुक्ति किये जाने का निर्णय लिया गया।

मुख्य अतिथि प्रभारी प्रदेश महामंत्री गिरीश देवांगन ने अपने उदबोधन में कहा कि, मछुवारा समाज की हर समसया का समाधान भूपेश बघेल सरकार करेगी। 15 वर्षों में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने मछुवा समाज के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। अब मौजूदा कांग्रेस सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति के साथ खड़ा है। मछुवा समुदाय के हर आंदोलन में कांग्रेस नेताओं ने अपनी सहभागिता निभाई है। मछुवा समाज ने एक सशक्त विधायक कांग्रेस पार्टी को दिया है। उन्होंने कहा कि हमें राजनीति में अधिकारियों से काम लेने का तरीका आना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष एम आर निषाद ने कहा कि, मछुवारा समाज के बच्चों को शिक्षा और शासकीय सेवाओं में आरक्षण दिलाएंगे। उन्होंने मछली नीति को लेकर कहा कि, मछली नीति पर बेहतर काम होगा, जिससे समाज के लोग बेरोजगार नहीं होंगे। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमनें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नैय्या पार लगाई थी ठीक उसी तरह नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाएंगे। साथ ही समाज को आरक्षण का लाभ मिले व अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल कराएंगे। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने 15 वर्षों में मछुवा समुदाय के लिए कोई काम नहीं किया था, इसलिए विलुप्त हो गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में सामाजिक लोगों की सहभागिता जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *