4 Nov 2026, Wed

जनसंपर्क विभाग के लेखापाल जाहिद मिर्जा सेवानिवृत्त

रायपुर, 29 सितंबर 2023/ जनसंपर्क संचालनालय में पदस्थ लेखापाल श्री जाहिद मिर्जा के आज अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर विभाग द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर आयोजित विदाई समारोह में जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक श्री जे.एल. दरियो, श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, संयुक्त संचालक श्री पंकज गुप्ता, श्रीमती हर्षा पौराणिक, श्री डी.एस. कुशराम, श्री पवन गुप्ता सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री मिर्जा को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ, सुखमय जीवन की कामना की।

लेखापाल श्री जाहिद मिर्जा की सेवानिवृत्ति पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके सुखद एवं निरोगी जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्री मिर्जा ने अपने दीर्घ सेवाकाल में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश से अपनी सेवा की शुरूआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *