1 Nov 2026, Sun

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान दलों का किया स्वागत

मनेन्द्रगढ़/18 नवंबर 2023/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  श्री नरेन्द्र कुमार  दुग्गा एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने सकुशल वापस आने वाले मतदान दलों का फूलमाला एवं गुलदस्ता देकर  आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान आमखेरवा, साजापहाड़, मुकुंदपुर के मतदान दल स्ट्रांग रूम वापस पहुंचे।ज्ञात है कि आज प्रातः 8:00 बजे से 5:00 बजे तक  मतदान हुआ है तत्पश्चात मतदान दलों की वापसी का सिलसिला जारी है ।ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री दुग्गा ने रिटर्निंग ऑफ़िसर्स को मतदान दलों के सहयोग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *