3 Nov 2026, Tue

उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

रायपुर. 15 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 16 दिसम्बर को बिलासपुर में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे 16 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर तीन बजे बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

श्री साव शाम साढ़े सात बजे बिलासपुर के एस.ई.सी.एल. मैदान में स्वदेशी मेला का अवलोकन करेंगे। वे रात्रि साढ़े आठ बजे सीएमडी कॉलेज मैदान में नवभारत टूर्नामेंट फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। श्री साव बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *