3 Nov 2026, Tue

उप मुख्यमंत्री अरूण साव से पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने की मुलाकात

रायपुर. 16 दिसम्बर 2023. उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव से आज रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री रतनलाल डांगी और रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल ने सौजन्य मुलाकात की। श्री साव को उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामना दीं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस दौरान दोनों से रायपुर रेंज और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस के सभी विंग्स के बेहतर समन्वय से अपराध पर नियंत्रण के साथ नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *