2 Nov 2026, Mon

कलेक्टर ने सचिव आदिम जाति विकास विभाग का प्रभार मिलते ही बैगा परिवार से की बातचीत


मनेंद्रगढ़/05 जनवरी 2024/
 विगत दिवस कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सचिव आदिम जाति विकास विभाग अनुसूचित जाति विकास विभाग एंव पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के बनते ही विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ के ग्राम डगौरा के बैगापारा के आंचलिक बैगा परिवार से बातचीत करते हुए पीवीजीटी के तहत पीएम जनमन योजना अन्तर्गत आधार कार्ड, आयुुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, जनधन खाता सहित जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर बैगा परिवार को संबंधित समस्त योजनाओं का लाभ लक्षित परिवार को शिविर लगाकर शत्-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जनपद सीईओ रघुनाथ राम, मण्डल संयोजक संजय श्रीवास्तव सहित सचिव ग्राम पंचायत सीताराम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *