2 Nov 2026, Mon

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर. 17 जनवरी 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 18 जनवरी को मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 18 जनवरी को सवेरे 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के मोहबंधा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे मोहबंधा में स्मृति दिवस एवं आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे लोरमी विश्रामगृह पहुंचेंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे कोदवा महंत में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वे शाम चार बजे गौड़ खाम्ही में गुरू घासीदास जयंती और शाम पांच बजे लोरमी में राऊत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। श्री साव शाम छह बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सात बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *